बुढ़ाना: कस्बा शाहपुर निवासी 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कस्बा शाहपुर निवासी 24 वर्षीय युवक आमिर अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार युवक पत्नी के मायके से नही आने से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहपुर पुलिस अब ससुरालियों के खिलाफ़ मुकदमे की तैयारी कर रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।