बुढ़ाना: युवा प्रगतिशील किसान तैमूर अली राणा मंदवाडा ने गिरे गन्ने को लेकर किसानों को दी सलाह, गन्ने की बंधाई किसान जल्द करें
युवा प्रगतिशील किसान तैमूर अली राणा मंदवाडा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बुढ़ाना के आसपास के किसानों से आग्रह किया है कि बीते दिनों हुई मूसलाधर बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में किसानों का काफी गन्ना गिर गया है। जिसके कारण गन्ने की 20 से 30 प्रतिशत तक पैदावार कम हो जाती है अतः सभी किसान भाइयो को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में गन्ने की बंधाई जल्द कर ले।