पंडारक: पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र में मारपीट कर एक बुजुर्ग व्यक्ति को किया जख्मी
पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को पड़ोस के कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करवाया गया। पीड़ित बुजुर्ग ने लगभग ढाई बजे बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति गली में छत पर से कचरा गिरा रहा था, जो उसके शरीर पर गिर गया। जब इस बात की शिकायत करने पीड़ित उसके पास गया, तो उसकी पिटाई की।