अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी के चारों पल्ली में नयाखानी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जारी प्रखंड के चारों पल्ली में रविवार को ख्रीस्तीय विश्वासियों ने नयाखानी पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जरमाना पल्ली में फादर लॉरेंस टोप्पो, बारडीह पल्ली में फादर ललित जोन एक्का, भिखमपुर पल्ली में फादर ग्रेगोरी कुल्लू और पारसा पल्ली में फादर फिलमोन एक्का ने मिस्सा अनुष्ठान संपन्न कराया।