सोलन नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला में रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात, रेलवे लाइन से सटे वार्डों की समस्याएं उठाईं
सोलन। सोलन नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला में रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर रेलवे लाइन से सटे नगर निगम के वार्डों में रहने वाले लोगों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान रेलवे क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को पेश आ रही दिक्कतों, मूलभूत सुविधाओं और अन्य लंबित मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष स्थानीय लोगों की समस्याओं को रखते हुए इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस संबंध में डिप्टी मेयर गौरव राजपूत ने मुलाकात और चर्चा की जानकारी साझा की।
Himachal Pradesh, India | Nov 4, 2026