जशपुर: PD अंकित आनंद ने कहा- भारतमाला कॉरिडोर से जशपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रायपुर का सफर होगा आसान
जशपुर जिले के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना तेजी से आकार ले रही है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण से जशपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों का सड़क संपर्क बेहतर होगा। परियोजना पूरी होने के बाद जशपुर से राजधानी रायपुर का सफर करीब 5 से 6 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, परिवहन और