अमरिया: अमरिया में भूसे से भरे ट्रक बेलगाम, नियमों की उड़ रही धज्जियां
अमरिया क्षेत्र से बड़ी खबर बरेली-हरिद्वार मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भूसा से भरे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की वजह से आए दिन जाम लग रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।