प्रतापगढ़: अंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
बाबगंज स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर 3.15 बजे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी का पूतला फूंका गया। कांग्रेस द्वारा संविधान पर चर्चा के लिए नाटक करने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस के अंबेडकर विरोधी चेहरे का पर्दाफाश होने पर पार्टी ने सच को तोड़-मरोड़कर भ्रांति फैलाने का काम शुरू किया।