प्रतापगढ़: रानीगंज बाजार के समीप ट्रक की टक्कर से दो लोग घायल, जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
प्रतापगढ़ जनपद के सुरवा मिश्रपुर नई कोट गांव निवासी अफसर अली उम्र 30 वर्ष पुत्र माजिद अली अपनी बहन रुशाया उम्र 32 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी जा रहा था रानीगंज बाजार के समीप पहुंचा था कि फतनपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। घायल को रानीगंज अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।