प्रतापगढ़: गोकुलपुर गांव के पास छुट्टा जानवर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
अमेठी जनपद के गूजीपुर के रहने वाले शिव बरन उम्र करीब 26 वर्ष गुरुवार को अपनी रिश्तेदार के यहा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से विश्वनाथगंज बाजार गया हुआ था । कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम करीब 6 बजे वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह अंतू थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के पास पहुचा। छुट्टा मवेशी से टकराकर घायल हो गया।