प्रतापगढ़: थाना अंतू पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को कटका मोड़ से किया गिरफ्तार
थाना अंतू पूलिस ने कटका मोड़ से चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी ने शिव नारायण ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार अभियुक्त हरिकेश वर्मा के पास दो जोड़ी पायल और तीन जोड़ी बिछिया बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घर से बंदूक, नकद रुपये, जेवरात, अनाज और बर्तन की चोरी करना कबूल किया।