प्रतापगढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग ने विकास भवन में 'विधान से समाधान' जागरूकता कार्यक्रम किया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार दोपहर २ बजे विकास भवन स्थित सभागार में "विधान से समाधान" जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में जिला जज अब्दुल शहीद और अपर जिला जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पवार ने महिलाओं को उनके अधिकारों और नए कानून बीएनएस के बारे में जानकारी दिया।