।।प्रेस नोट।।
थाना बड़ौनी जिला दतिया
*पुलिस की समझाइश एवं काउंसलिंग से पति-पत्नी के विवाद का हुआ सुखद समाधान, दोनों ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर साथ रहने का लिया संकल्प*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मंजीत सिंह चावला के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के निर्देशन में थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा पारिवारिक विवाद के प्रकरण में संवेदनशीलता एवं समझाइश के साथ प्रभावी पहल करते हुए पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी विवाद को समाप्त कर पारिवारिक जीवन को पुनः सुखमय बनाने हेतु समझाइश दी गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना बड़ौनी पर पति-पत्नी के मध्य आपसी विवाद की शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाना पर बुलाकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान एवं सामंजस्य के साथ पारिवारिक जीवन व्यतीत करने तथा आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से दूर करने के संबंध में समझाइश दी गई।
पुलिस की समझाइश एवं काउंसलिंग से दोनों पक्षों के मध्य उत्पन्न मतभेद दूर हुए तथा दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-*
थाना बड़ौनी पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग एवं समझाइश के सकारात्मक परिणामस्वरूप पति-पत्नी ने अपने आपसी मतभेदों को समाप्त कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों की खुशी एवं आपसी सहमति से थाना परिसर में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को *फूलों की माला पहनाकर* अपने वैवाहिक जीवन को पुनः साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान दोनों पक्षों ने पुलिस द्वारा की गई समझाइश एवं काउंसलिंग के लिए आभार व्यक्त किया।
*सराहनीय कार्य*
इस कार्रवाई में थाना बड़ौनी के निम्न शासकीय सेवकों की विशेष भूमिका रही - निरी. रमेश कुमार शाक्य, प्र आर 494 नंद किशोर चौबे, प्र आर 272 विकास पाठक, प्र आर 180 सुनील श्रीवास्तव, प्र आर 219 सुरेश चंद्र, म आर 343 रोशनी लोधी, पैरा लीगल वॉलेंटियर अरुणा वंशकार