जालौन में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर की हत्या, पुलिस हिरासत में महिला
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जिले के कोटरा थाना क्षेत्र के सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे ऋतिक की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला पारो का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज भी चल रहा था। महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें ऋतिक सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजीव शर्मा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#jalaunnews #oraijalaun #uppolice #jalaunpolice
Orai, Jalaun | Nov 3, 2026