कोंडागांव: जिले में 5 नवंबर को होगा राज्योत्सव कार्यक्रम, कलेक्टर ने विकासनगर स्टेडियम में तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित विकासनगर स्टेडियम मैदान में राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने 5 नवंबर को आयोजित होने वाले एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की योजनाओं पर चर्चा की। कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाए।