कोंडागांव: ग्राम बड़े खौली में हुआ गंभीर सड़क हादसा, 21 वर्षीय युवक को धनोरा से जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े खौली में आज रविवार शाम 5 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ग्राम तोड़ासी निवासी सतीश नेताम पिता राजेश नेताम उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल युवक ने रात 8बजे बताया कि वह आज शाम अपने गांव तोड़ासी से भाटगांव जा रहा था। उसी दौरान बड़े खौली में हादसा हो गया।