कोंडागांव: बड़े कनेरा की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, रविवार शाम को किया था कीटनाशक का सेवन
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा की 65 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण महिला को कीटनाशक सेवन के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी आज सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए आज दोपहर 1 बजे बुजुर्ग महिला की शव का जिला अस्पताल के शवघर में पोस्टमार्टम कराया है।