कोंडागांव: ग्राम खोड़सानार में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोड़सानार में आज रविवार शाम 5 बजे दो बाईकों की जबरदस्त टक्कर में कन्हार गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे 108 के माध्यम से मर्दापाल से जिला अस्पताल लाया गया है। घायल युवक हेमचंद नाग पिता गंगूराम नाग उम्र 23 वर्ष ने रविवार रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह कन्हारगांव से राणापाल जा रहा था।