डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में बिना सूचना के गायब रहे रेडियोलॉजिस्ट, उपाधीक्षक की फटकार पर खुला अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला
Dumraon, Buxar | Feb 26, 2024 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को भी 12 बजे तक अल्ट्रासाउंड कक्ष नही खुला। 12 बजे इसकी शिकायत जब लोगों से अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार सिंह से ही तो उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में क्यों ताला लटका है इसकी जानकारी उन्हे नही है, न ही उन्हे कोई सूचना दी गई है। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट प्रेमचंद प्रसाद को फोन मिलाकर फटकार लगाई।