डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की जांच करेगी दो सदस्यीय टीम, निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर डीएम को सौंपा गया था पत्र
Dumraon, Buxar | Feb 25, 2024 डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने कुछ दिनों पहले अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थीं। उन कमियों का उल्लेख करते हुए विधायक ने डीएम को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन दिया था। प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में डीएम अंशुल अग्रवाल ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर संयुक्त जांच का आदेश दिया है।