डुमरांव: अटांव गांव में पिकअप की चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई FIR
Dumraon, Buxar | Feb 25, 2024 अटांव गांव में शुक्रवार को पिकअप की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत बाद रविवार को परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक के पिता सतीश पासवान ने डुमरांव थाने में गांव के ही पिकअप चालक पर पिकअप से रौंदकर अपने पुत्र की जानबूझकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।