डुमरांव: बसवनी मां मंदिर परिसर से चोरी हुए तीन एमप्लीफायर मशीन बंझु डेरा से बरामद, मंदिर प्रशासन ने पुलिस को दिया धन्यवाद
Dumraon, Buxar | Feb 26, 2024 बसवनी मां मंदिर परिसर से चोरी हुए तीन एमप्लीफायर मशीनों को पुलिस ने रविवार की देर रात छापेमारी कर एक घर से बरामद कर लिया है। चोरी हुई मशीनों के बाद पुलिस चोरों व चोरी किए गए सामानों की खोजबीन में जुट गई थी। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में डुमरांव थाने और डीआईयू की संयुक्त टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई है।