लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी तट इन दिनों भक्ति और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर है। विष्णु महायज्ञ के छठे दिन शनिवार सुबह 9:15 पर श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें यज्ञ मंडप के चारों ओर परिक्रमा करती नजर आईं। इस दृश्य ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।