बरेली: शेरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध आधार कार्ड बनाने वाले को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शेरगढ़ थाना पुलिस ने अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है।