बरेली: थाना सुभाष नगर क्षेत्र निवासी महिला की कल हुई मौत के बाद मायके वालों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हत्या का लगाया आरोप
थाना सुभाष नगर क्षेत्र निवासी महिला की कल हुई मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप। कल शुक्रवार महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। आज परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि शिवानी ने आत्महत्या नहीं की ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। पुलिस जांच में जुटी।