बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के नोवेल्टी चौराहे पर ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक ने ई-रिक्शा चालक को पीटा
कोतवाली थाना क्षेत्र के नोवेल्टी चौराहे पर ई रिक्शा चालक को एक बाइक चालक ने जमकर पीट दिया। ई रिक्शा और बाइक की टक्कर होने के बाद बाइक चालक ने ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को विरासत को लेकर पूछताछ शुरू कर दि है।