बरेली: हर हरपुर डूंडा शुमाली की रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरहरपुर डूंडा शुमाली की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने कुछ समय पहले प्रेम विवाह कर लिया है जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और घर में नहीं रहने दे रहे हैं। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की कोई कार्रवाई नहीं हुई।