विजिलेंस थाने में पेश हुए धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा, 40-50 सवालों के दिए जवाब |
Kangra Express
धर्मशाला : विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के सिलसिले में दूसरी बार विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। करीब 1 बजे कार्यालय पहुंचने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की गई।
पूछताछ के बाद सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके सामने करीब 40 से 50 सवालों वाली प्रश्नावली रखी गई, जिसमें घर की लागत, परिवार और वर्ष 2013 से 2023 तक के चेक पीरियड से जुड़े सवाल शामिल थे। उन्होंने कहा कि मांगी गई जानकारी और दस्तावेज विजिलेंस अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक और कानूनी षड्यंत्र का हिस्सा है और कहा कि वह चाहते हैं कि मामले की वास्तविकता आगामी चुनाव से पहले जनता के सामने आए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह आगे भी विजिलेंस के समक्ष पेश होकर जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं।
Kangra, Kangra | Sep 23, 2026