बिजनौर: गांव शाहबाजपुर के जंगल में किसान के ट्यूबवेल में बंद हुआ गुलदार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Jul 28, 2024 मंडावर क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर के जंगल में किसान अल्लाह दिया के ट्यूबवेल में गुलदार घुस गया। तभी किस ने बाहर से ट्यूबवेल का दरवाजा बंद कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और घंटो तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। गोरातलब है कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकरार है।