बिजनौर: बिजनौर में बढ़ते गुलदार के आतंक को लेकर वन विभाग की टीम ने कई गांव में देर रात पहुंच कर किया गस्त
Bijnor, Bijnor | Jul 28, 2024 बिजनौर में लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुलदार की दहशत बरकरार है। दिन प्रतिदिन गुलदार इंसानों से लेकर मवेशियों तक पर हमले कर रहा है। गुलदार से एक दर्जन से अधिक अब तक मौत हो चुकी है। जिसको लेकर देर रात वन विभाग की टीम ने बिजनौर व मंडावर क्षेत्र के कई गांव में गस्त किया और लोगों को गुलदार से सचेत रहने के लिए जागरूक किया है।