बिजनौर: बिजनौर मिशन कंपाउंड के बाहर संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ी मिली महिला पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Jul 28, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित मिशन कंपाउंड के बाहर एक महिला संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर तत्काल सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़ी महिला को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।