बिजनौर: बिजनौर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा कई गांव में बढ़ा बाढ़ का खतरा
Bijnor, Bijnor | Jul 28, 2024 बिजनौर गंगा बैराज में कई हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसको लेकर बिजनौर गंगा बैराज खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वही गंगा किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हर वर्ष गंगा किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ आ जाती है। जिसको लेकर लोग पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं। इस बार जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी है।