ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल उत्तर बिहार के प्रमुख निजी अस्पतालों में गिना जाता है। वर्ष 2014 में शुरू हुए इस अस्पताल ने पिछले एक दशक में खुद को मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थकेयर सेंटर के रूप में स्थापित किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ उपेंद्र प्रसाद हैं, जबकि निदेशक मंडल में डॉ अभिनव कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह शामिल रहे हैं।
125 बेड वाले इस अस्पताल में आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित हैं। बड़ी संख्या में मुजफ्फरपुर समेत सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, दरभंगा तथा नेपाल सीमा क्षेत्र से मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं।
#Bihar #Hospital
Korba, Korba | Jun 4, 2026