दुनिया इस समय दो बड़े युद्धों से जूझ रही है। यूक्रेन युद्ध को चार साल से अधिक समय बीत चुका है जबकि ईरान में तीन महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। इससे सेना पर दुनिया के बड़े देशों का खर्च बढ़ गया है। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका को ईरान यु्द्ध में रोजाना 2 अरब डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं। 2027 के लिए ट्रंप प्रशासन ने 1.5 ट्रिलियन डॉलर का बजट मांगा है। पिछले साल अमेरिका का मिलिट्री पर खर्च 954 अरब डॉलर रहा था जो दुनिया में सबसे अधिक है।
Korba, Korba | Jun 4, 2026