पौधे नहीं, देहरादून के भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए!
रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में एमडीडीए ने फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया। खास बात यह है कि पौधे लगाकर जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी—उनकी सुरक्षा के लिए लोहे की वायरिंग और दो साल तक रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सेना के अधिकारियों के साथ पौधारोपण करते हुए स्पष्ट संदेश दिया
पौधे लगाना पहला कदम है, उन्हें पेड़ बनाना असली जिम्मेदारी है।”
विकास की रफ्तार के साथ देहरादून की हरियाली भी बढ़े—इसी सोच के साथ एमडीडीए की यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत हरित भविष्य की नींव रख रही है।