गुंडाराज! बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पेट को छूकर निकली बुलेट
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली पेट को छूकर निकलने से सत्यम नाम का युवक घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि सत्यम अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है। फायरिंग की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
#Dehradun #DehradunNews #UttarakhandNews #Firing #CrimeNews #PahadSamachar