हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति शुरू, मिशन 2027 पर मंथन
हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेशभर से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
#BJP #BJPUttarakhand #हल्द्वानी #भाजपा #प्रदेशकार्यसमिति #PushkarSinghDhami #AjayBhatt #UttarakhandPolitics #उत्तराखंड #विधानसभाचुनाव #pahadsamachar #dehradun