सरीला: डीएम-एसपी की मौजूदगी में सरीला तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 45 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण
सरीला तहसील परिसर में आज जिलाधिकारी अशोक कुमार और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।सरीला तहसील में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।