रायबरेली: तिलक नगर में नशे में हुड़दंग व गाली गलौज कर रहे दबंगों को मना करना दंपति को पड़ा भारी, पीट-पीटकर किया घायल
कोतवाली नगर के,तिलक नगर में,शुक्रवार की रात को,बोलेरो में बैठकर दारू पी रहे दबंगो को,श्री कृष्णा व उसकी पत्नी द्वारा मना करना भारी पड़ गया।जिसमें दबंगों ने श्री कृष्ण व उसकी पत्नी को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए लोगों द्वारा,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया है कि मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।