रायबरेली: चक दादर के पास चालक को नींद आ जाने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, कोई हताहत नहीं
फैजाबाद रायबरेली मार्ग पर चालक को नींद आ जाने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में कूद गया। गनीमत यह रही कि चालक को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। मौके पर ग्रामीणों की सहायता से चालक को सुरक्षित बाहर निकला गया। चालक ने बताया है, कि अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया था। जिसके चलते घटना घटित हुई है।