रायबरेली: सेमरी चौराहा निवासी युवक के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट व छिनैती के मामले में पीड़ित ने,एसपी से की शिकायत
खीरों थाना क्षेत्र के,सेमरी चौराहा निवासी पीड़ित,अनिल कुमार ने,शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,खीरों थाना क्षेत्र के ही पुरवा डिघिया के पास,तीन-चार दबंगों द्वारा उससे मारपीट कर पैसे छीन लिए गए,जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई लेकिन,थाने की पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की,पीड़ित ने एसपी से कार्यवाई की मांग की है।