रायबरेली: सर्वोदय नगर क्रॉसिंग पर मामूली सी बात को लेकर नशेड़ी दबंगों ने,मजदूर को बेरहमी से पीटा लोगों ने पुलिस को दी सूचना
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,सर्वोदय नगर क्रॉसिंग पर मामूली सी बात को लेकर,शुक्रवार को घर जा रहे एक मजदूर अन्नू नाम के युवक को दबंगों ने,बेरहमी से पीट दिया जिससे उसकी काफी चोटें आई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।थानाअध्यक्ष ने बताया कि मारपीट करने वालों की पहचान कराई जा रही है। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।