रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरे पेड़ों की कटान तथा लोडिंग के वीडियो वायरल, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
हरे पेड़ों की कटान पर क्षेत्रीय लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल वीडियो में अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों की कटान की जा रही है। तथा लोडिंग का भी कार्य चालू है। ग्रामीणों का आरोप है, कि शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। लगातार क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभा मे कटान का कार्य जोरों पर चल रहा है।