रायबरेली: दीवानी न्यायालय में 14 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर,न्यायालय के जिला जज ने दी जानकारी
दीवानी न्यायालय में,14 सितंबर को होने वाले,राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर,शुक्रवार को दीवानी न्यायालय के,जिला जज तरुण सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, दीवानी न्यायालय में आयोजित होने वाले,इस राष्ट्रीय लोक अदालत में,व्यापक स्तर पर सामान्य दांडिक मामलों सहित अन्य विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाता है।जिसमें किसी तरह का शुल्क देय नहीं होता है।