देहरादून के हरिद्वार बायपास रोड पर कैलाश हॉस्पिटल मॉल के पास देर रात डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक आर्मी जवान और सुरक्षा गार्ड द्वारा डिलीवरी बॉय के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि डिलीवरी बॉय के माफी मांगने के बाद भी उसके साथ मारपीट जारी रही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी का इंतजार है।
#ViralVideo #Dehradun #Uttarakhand #DeliveryBoy #HaridwarBypass #ViralNews #DehradunNews
Pauri, Garhwal | Sep 22, 2026