दीपावली के पावन अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मलिन बस्ती के बच्चों में बांटी खुशियां, दी शुभकामनाएं
मऊनाथ भंजन (मऊ): दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन की ओर से शहर की मलिन बस्ती में खुशियों की दीपमाला सजाई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मलिन बस्ती का भ्रमण कर वहां के जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान डॉ. मणिभूषण तिवारी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाइयां, उपहार और फुलझड़ियां वितरित कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा, "दीपावली का असली अर्थ समाज के हर वर्ग के चेहरे पर खुशी लाना और जरूरतमंदों के जीवन से अंधकार दूर करना है। त्योहारों का आनंद तभी सार्थक होता है जब हम इसे सभी के साथ साझा करें।" उन्होंने सभी नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकाश पर्व मनाने का संदेश दिया।
#maunews