Public App Logo
Profile Picture

मोहम्मद रेहान पत्रकार मऊ

@mr._news_tv
4695Followers
25Following
साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में मनाया गया ‘माता-पिता के चरणों में चारधाम’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया माता-पिता का पूजन

मऊ। माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिकटिया स्थित साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में ‘माता-पिता के चरणों में चारधाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान डी.फार्मा, बी.फार्मा प्रथम वर्ष और नर्सिंग के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित जय गोविंद मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य, इंटर कॉलेज कुशीनगर रहे। समारोह में प्रकाश ग्रुप के संस्थापक प्रकाश चंद्र राय एवं इंदु देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, डॉ. मनीष कुमार राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोपागंज सर्वेश राय, कॉलेज के चेयरमैन अखिलेश कुमार राय और निदेशक डॉ. प्रमोद मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका पूजन किया और आशीर्वाद लिया। अभिभावकों ने भी बच्चों को स्नेह और शुभकामनाएं दीं। विशेष बात यह रही कि प्रकाश चंद्र राय, इंदु देवी, मनोज कुमार राय, डॉ. मनीष कुमार राय, सर्वेश राय और कॉलेज के चेयरमैन अखिलेश कुमार राय ने भी अपने माता-पिता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि पंडित जय गोविंद मिश्रा ने कहा कि माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु और सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक संतान का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और माता-पिता के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने की अपील की।

प्रकाश ग्रुप के संस्थापक प्रकाश चंद्र राय ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने शिक्षा के साथ भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. मनीष कुमार राय और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय ने विद्यार्थियों को माता-पिता के त्याग और योगदान का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

कॉलेज के चेयरमैन अखिलेश कुमार राय ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों का ज्ञान भी जरूरी है। निदेशक डॉ. प्रमोद मौर्य ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज को यह प्रेरणादायक संदेश दिया कि माता-पिता के चरणों में ही चारों धाम का वास है और उनकी सेवा-सम्मान से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsfeed nis:value=newsfeed nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saicollegeofpharmecy nis:value=saicollegeofpharmecy nis:enabled=true nis:link/>
Mau : भारी सुरक्षा के बीच मुन्नवर मुर्गा ने दिया धरना प्रदर्शन, मऊ शहर के आबादी के बीच से हाइटेंशन तार हटाने की उठी मांग। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में White Coat Ceremony! MBBS के नए छात्रों ने पहनी सफेद कोट, डॉक्टर बनने की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

मऊ के कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल (KREMS) में एमबीबीएस के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया।

इस खास अवसर पर नए मेडिकल विद्यार्थियों ने पहली बार सफेद कोट धारण किया। यह समारोह उनके चिकित्सा शिक्षा के सफर की एक महत्वपूर्ण शुरुआत का प्रतीक बना। सफेद कोट के साथ विद्यार्थियों ने मरीजों की सेवा, मानवता और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=krems nis:value=KREMS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpnathrai nis:value=KalpnathRai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=whitecoatceremony nis:value=WhiteCoatCeremony nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mbbsstudents nis:value=MBBSStudents nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicalcollege nis:value=MedicalCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=MauNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mau nis:value=Mau nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshnews nis:value=UttarPradeshNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicaleducation nis:value=MedicalEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=futuredoctors nis:value=FutureDoctors nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doctorlife nis:value=DoctorLife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indiatopstorynews nis:value=IndiaTopStoryNews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ व्यापार महोत्सव को लेकर संस्था ने रखी अपनी बात, प्रेसवार्ता में दिया जवाब। करेंगे कानूनी कार्यवाई..? <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ : क्रीम्स मेडिकल कॉलेज में 12 नवंबर को होगी एमबीबीएस विद्यार्थियों की व्हाइट कोट सेरेम। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
Mau : फ़िल्म अभिनेता रज़ा मुराद पहुंचे मऊ, मेधावी छात्र-छात्राओं का बढ़ाएंगे हौसल। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> 

<nis:link nis:type=tag nis:id=razamurad nis:value=razamurad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=filmactor nis:value=filmactor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=education nis:enabled=true nis:link/>
ब्रेकिंग न्यूज़ | मलिक ताहिरपुरा से तीन लोग लापता, परिवार के लोग परेशान 🚨

मऊ । मलिक ताहिरपुरा की लूंगी गली से तीन लोगों के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद रोमान (18 वर्ष), सानिया (20 वर्ष) और अयान (14 वर्ष) आज शाम करीब 5 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी तीनों वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजन और परिचित उनकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तीनों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं। परिजनों ने क्षेत्र के लोगों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन तीनों के बारे में कोई जानकारी मिले या ये कहीं दिखाई दें, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
लापता लोगों का विवरण:

मोहम्मद रोमान – उम्र 18 वर्ष
सानिया – उम्र 20 वर्ष
अयान – उम्र 14 वर्ष
पता: मलिक ताहिरपुरा, लूंगी गली, सदर चौक।
संपर्क नंबर:
📞 8840440140
📞 8090808265
परिजनों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि तीनों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और वे सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकें।
अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को तीनों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया बिना देर किए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
होनहार छात्रों ने संभाली बरसों पुरानी परंपरा की कमान, धूमधाम से किया माँ लक्ष्मी का पूजन

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भार में इस वर्ष का लक्ष्मी-गणेश पूजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। गाँव में वर्षों से चली आ रही माँ लक्ष्मी की पूजा की पावन परंपरा की कमान इस बार गाँव के ही पढ़ने वाले युवा छात्रों ने अपने हाथों में ली और पूरे विधि-विधान व धूमधाम से आयोजन को संपन्न कर एक नई मिसाल कायम की। महज 14 से 18 वर्ष की आयु के इन छात्रों ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों की जिम्मेदारी उठाकर गाँव का मान बढ़ाया है। इतनी कम उम्र में युवाओं के इस सराहनीय जज्बे और सुव्यवस्थित आयोजन को देखकर समस्त ग्रामवासी गदगद नजर आए। छात्रों की इस अनूठी पहल की पूरे गाँव में जमकर प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तथा प्रधान पद के प्रत्याशियों ने भी पूजा पंडाल में पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक व अत्यंत सराहनीय बताया। गाँव की इस बरसों पुरानी परंपरा को जीवंत रखने और पूजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनुज पांडेय, आयुष सिंह नितिन, प्रद्युम्न पाण्डेय कार्तिक, रोहन, अरुण, पीयूष, अभय, शाश्वत, दीपक, कार्तिकेय, रिंकू और मोनू सहित अन्य युवा छात्रों की प्रमुख सहभागिता रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up54 nis:value=up54 nis:enabled=true nis:link/>
मऊ की जनता त्रस्त, विधायक जी कोर्ट-जेल में व्यस्त; अब बहानेबाजी नहीं, मऊ के स्वाभिमान का फैसला होगा। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ में पटाखा की दुकाने कहा लगी है..?
मऊ में IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का हल्लाबोल, दो दिवसीय धरने पर बैठे कर्मचारी, बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
Video 11
दीपावली के पावन अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मलिन बस्ती के बच्चों में बांटी खुशियां, दी शुभकामनाएं

मऊनाथ भंजन (मऊ): दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन की ओर से शहर की मलिन बस्ती में खुशियों की दीपमाला सजाई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मलिन बस्ती का भ्रमण कर वहां के जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच पहुंचकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान डॉ. मणिभूषण तिवारी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को मिठाइयां, उपहार और फुलझड़ियां वितरित कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा, "दीपावली का असली अर्थ समाज के हर वर्ग के चेहरे पर खुशी लाना और जरूरतमंदों के जीवन से अंधकार दूर करना है। त्योहारों का आनंद तभी सार्थक होता है जब हम इसे सभी के साथ साझा करें।" उन्होंने सभी नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकाश पर्व मनाने का संदेश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ: हीरा ट्रेडर्स का दिवाली धमाका, खरीदारी पर मुफ्त गिफ्ट और शानदार डिस्काउंट! <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
अब्बास अंसारी की चोटी वाली वायरल तस्वीर देखकर आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
Mau : श्रेयांश इंटरप्राइज़ लेकर आया है इस धनतेरस और दीपावली शानदार ऑफर, हर खरीदारी पर उपहार। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
Mau : ढेकुलिया घाट बाँधा रोड पर क्वीन टेस्ट “केक पेस्ट्री” की शानदार दुकान का हुआ शुभारंभ। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ के मदनपुरा में रैहान हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, बच्चों के इलाज के लिए NICU समेत 24×7 सुविधाएं उपलब्ध। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ: हीरा ट्रेडर्स का दिवाली धमाका, खरीदारी पर मुफ्त गिफ्ट और शानदार डिस्काउंट! <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ में IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का हल्लाबोल, दो दिवसीय धरने पर बैठे कर्मचारी, बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
अब्बास अंसारी की चोटी वाली वायरल तस्वीर देखकर आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
आज मंत्री एके शर्मा करेंगे नवनिर्मित घाटों का लोकार्पण।
मऊ में City Glam Expo 2.0 की रौनक, होममेड उत्पादों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद। <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी ने भाजपा नेता शक्ति सिंह को बताया अपना छोटा भाई, बोले-दोनों परिवारों के बीच रही है पुरानी दोस्ती।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=maunews nis:value=maunews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abbasansari nis:value=abbasansari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shaktisingh nis:value=Shaktisingh nis:enabled=true nis:link/>