पटेरा: सड़क निर्माण की मांग को लेकर बिलगंवा के ग्रामीणों ने हटा-पटेरा-कटनी स्टेट हाईवे पर किया चक्काजाम
Patera, Damoh | Sep 11, 2026 हटा-पटेरा-कटनी स्टेट हाईवे पर बिलगंवा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़क पर धरना देकर चक्काजाम कर दिया,ग्रामीणों के सड़क पर बैठने से हाईवे पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा,चक्काजाम की सूचना मिलते ही पटेरा थाना पुलिस एवं तहसीलदार मानसी अग्रवाल मौके पर पहुंचीं,अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर जाम खुलवाया।