गुन्नौर: गांव सेमरी के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिरी, बाइक सवार घायल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा चाऊपुर डांडा लिंक मार्ग पर गांव सेमरी के समीप मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार गांव वजीरगंज निवासी कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। जिसके बाद उसे हायर सेंटर किया रेफर।