गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने महिला के साथ टप्पेबाजी करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹5200 व मोटरसाइकिल बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने महिला के साथ टप्पेबाजी करने वाले क़ासिब, सुल्तान अली और हिजारत नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर खास की सूचना के आधार पर एमसीटी फार्म हाउस से आगे मोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल व 5200 रुपए बरामद हुए हैं।